Ranchi News: पीड़िता अदालत में मुकरी, यौन शोषण का आरोपी बरी
रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची। पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने नाबालिग से यौन शोषण करने के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी फिरदौस अंसारी को बरी कर दिया है। मामला चान्हो थाना क्षेत्र से जुड़ा था। घटना को लेकर पीड़िता ने 2 जुलाई 2025 को चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने साफ तौर पर कहा कि आरोपी ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया था। उसने स्वीकार किया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और शादी की बात चल रही थी। आरोपी पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर गुस्से में आकर मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.