रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। रांची विश्वविद्यालय के पीजीडीजीसी विभाग के विद्यार्थियों ने शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया। समारोह में कोर्स के डायरेक्टर डॉ. एमपी हसन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आभा एक्का सहित कई शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। डॉ. हसन ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक्षक भविष्य को दिशा देने वाला सच्चा मार्गदर्शक: डॉ. उमेश यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेवीएम श्यामली में बिखरे संस्कृति के रंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...