Ranchi News: पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गढ़सिदम-कुलाप वाया जालमांडी सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने गढ़सिदम मोड़ पर बन रहे कलवर्ट में घटिया पत्थर और मानक के विपरीत सीमेंट-बालू मिश्रण उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित होगी। 8.275 किमी लंबी 447.36 लाख रुपये की परियोजना में अनियमितता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.