रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठौरिया थाना से करीब 150 मीटर दूर पिठौरिया चौक के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में पतरातू निवासी संतोष करमाली घायल हो गए। वह बाइक से रांची से पतरातू लौट रहे थे। इसी दौरान पुराने दुकानों को जेसीबी और ट्रैक्टर से तोड़े जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा बंद था और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा था। तभी पतरातू की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। उनकी त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान तोड़ने के दौरान यातायात की समुचित व...