Ranchi News: पिठोरिया में हथियार के बल पर घर में घुसकर लूटपाट
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के चौली गांव, पोस्ट कुम्हारिया में हथियार के बल पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर पांच वर्षीय बच्ची का गला दबाने और एक वर्षीय बच्ची को झकझोरने का भी आरोप है। इस संबंध में चुड़मादार निवासी 32 वर्षीय गुड़िया देवी ने पिठोरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, सोमवार की रात करीब 12 बजे बबन खान, खुर्शीद राय समेत अन्य लोग हथियार और लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा तोड़कर घर में घुसे आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गुड़िया देवी की पांच वर्षीय बेटी सोनल कुमारी का गला दबाने और एक वर्षीय बच्ची को झकझोरने का आरोप लगाया गया है।
लूटे गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.