Ranchi News: पिठोरिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, चार गंभीर
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठौरिया थाना क्षेत्र की बुचा घाटी में रविवार दोपहर करीब दो बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के अनुसार, ट्रक पिठौरिया से पतरातू की ओर जा रहा था। बुचा घाटी के पास ट्रक ने डब्ल्यूबी 38एवाई 4739 नंबर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर तीन बाइकों से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई.
दो लोगों की मौके पर मौत: हादस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.