Ranchi News: पावर हाउस मंदिर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण छठी
रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। शिव मंदिर संचालन समिति पावर हाउस रातू की ओर से गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण छठी समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही महिलाएं आयोजन की तैयारियों में जुटी रहीं। श्रीकृष्ण के बाल रूप को साकार करते हुए महिलाओं ने कान्हा का छठी स्नान कराया। इस दौरान सोहर गीत गाए गए और लड्डू बांटे गए। मुख्य पुरोहित ने भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा कराई। इसके बाद महाआरती हुई। शिव मंदिर संचालन समिति के सदस्यों ने भगवान को भोग लगाया। शाम सात बजे से महाभोग का वितरण शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। सिद्धि विनायक मंदिर समिति ने बांधा समां:सिद्धि विनायक मंदिर समिति की संगीता तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.