Ranchi News: पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बंधुवाडीह प्रथम
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। नवागढ़ के बरवाटोली में रविवार को प्रखंड स्तरीय पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता और करम पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के 18 विवेकानंद सेवा संघ के प्रतिभागियों ने पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त निशा उरांव और रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी के सचिव स्वामी भवेशानंद मौजूद थे। निशा उरांव ने झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, लोक परंपराओं और सामुदायिक एकता को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतियोगिता में बंधुवाडीह ने प्रथम, बरवाटोली ने द्वितीय और हुंडरू जारा मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: संस्कृति और पहचान की रक्षा हमारी सामू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.