Ranchi News: पारंपरिक ग्रामसभा गठित करने का निर्णय
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। 8 पड़हा, 12 पड़हा और 21 पड़हा की संयुक्त बैठक रविवार को पड़हा जतरा मैदान बारीडीह में 12 पड़हा राजा विशाल उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पड़हा व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से चलाने को लेकर सभी गांवों के पड़हा सदस्यों ने अपने विचार रखे।
बैठक के निर्णय पड़हा व्यवस्था की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव जाकर पारंपरिक ग्रामसभा गठित करने का निर्णय लिया गया। सभी पड़हा गांवों में जाकर व्यवस्था को मजबूत करने और पड़हा की गतिविधियों को गति देने के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्यों को लिपिक, संगठन सशक्तीकरण, संपर्क, प्रचार-प्रसार और सरकारी समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई। सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर पड़हा समाज के लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी तय की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.