Ranchi News: पारंपरिक आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया सोहराई पर्व
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार को आदिवासी समाज ने प्रकृति व पशु प्रेम का प्रतीक 'सोहराई पर्व' पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। मुख्य रूप से जिन परिवारों में गाय, बैल और कृषि कार्य में उपयोग होने वाले पशु हैं, वहां सोहराई पूजा का आयोजन किया गया। कांके के बोड़ेया सहित विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर यह पूजा संपन्न की गई। सुबह पशुपालकों ने अपने गाय-बैलों को नदी और तालाबों में ले जाकर स्नान कराया। इसके बाद घर लौटने पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका आत्मीय स्वागत किया। पूजा के अवसर पर घरों, आंगनों और विशेषकर गोहार घर (गौशाला) की विशेष साफ-सफाई की गई। पशुओं के पैर हड़िया पानी से धोए गए, उनके सींगों पर तेल व सिंदूर लगाया गया और उनके शरीर को रंग-बिरंगे चित्रों से सजाया गया। अंत में, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.