रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना की पुलिस ने डेढ़ सौ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उमंग राज धुर्वा मोंटेसरी मैदान के समीप का रहने वाला है। उसका साथी मामा पुलिस को देखकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सीठियो मुक्तिधाम के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। मुख्यालय टू डीएसपी और थाना प्रभारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम मुक्तिधाम के पास पहुंची तो देखा कि दो लोग अपनी-अपनी बुलेट बाइक पर हैं। पुलिस की टीम ने जैसे ही दोनों के करीब पहुंची तो एक आरोपी बुलेट बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 14.36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब्त ब्राउन शुगर आरोपी मामा...