Ranchi News: पांच पारा वेट को मिला प्रमाण-पत्र और फर्स्ट एड किट
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने जिले के पांच प्रशिक्षित पारा वेट-सह-पशुधन मित्रों को प्रमाण-पत्र, बैग और फर्स्ट एड किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रशिक्षित कर्मियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रशिक्षित पारा वेट पशुओं के प्राथमिक उपचार, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य संरक्षण में अहम योगदान देंगे। साथ ही पंचायत स्तर पर गुणवत्तापूर्ण पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अड़की के संतोष महतो, दीनानाथ पुरान और जगन्नाथ दास, तोरपा के महेंद्र चीक बड़ाइक तथा मुरहू के दोमनिक कं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.