रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ओबीसी आरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिला ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों ने खूंटी सहित झारखंड के पांच जिलों में आरक्षण रोस्टर में ओबीसी वर्ग के लिए शून्य आरक्षण का मामला प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी समाज को आरक्षण का उचित लाभ मिलना चाहिए। आरक्षण से वंचित होने के कारण समाज के युवाओं के सामने अवसरों की कमी का सवाल भी खड़ा हो रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से इस गंभीर समस्या को सरकार और संबंधित मंचों पर उठाकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की। प्रदेश अ...