रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मक्का गांव स्थित जंगल की करीब पांच एकड़ जमीन पर पेड़ काटकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को वन विभाग को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, कनाडीह निवासी नारायण गंझू, देवनाथ गंझू, मुंशी गंझू और तुलसी गंझू (सभी स्व. छटकु गंझू के पुत्र) पर जंगल किनारे स्थित करीब पांच एकड़ वन भूमि पर लगे पेड़ों को काटकर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। वनपाल ललित महतो ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है। अवैध कब्जे के आरोप की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कैलान में करीब 60 एकड़ जंगल काट खेती करने का आरोप जल्द ही आगे की कार्रवाई की ...