Ranchi News: पहाड़ी मंदिर और बड़ा तालाब के पास लगाए गए पौधे
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सखुआ महोत्सव-2026 के तहत गुरुवार को पहाड़ी मंदिर परिसर और बड़ा तालाब के समीप पौधारोपण किया गया। पहाड़ी मंदिर परिसर में नगर निगम ने 100 पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सुनील यादव ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद को अंगवस्त्र व पहाड़ी बाबा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.