रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील झिरी रोड के वृंदावन नगर में रहने वाले कौशल किशोर सिंह व पुत्र प्रियांशु सिंह को तीन लोगों ने रॉड से वारकर जख्मी कर दिया। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर रवि स्टील चौक के पास रहने वाले काली जायसवाल, नीरज जायसवाल, धीरज जायसवाल व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले दिन उनका पुत्र प्रियांशु बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में रवि स्टील के पास विपरीत दिशा से तेज गति से ऑटो लेकर आ रहे चालक की लापरवाही की वजह से दुर्घटना होते बची। इसको लेकर जब प्रियांशु ने चालक से पूछताछ की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी क्रम में नामजद काली जायसवाल ने प्रियांशु पर रॉड से वार किया, जिससे उसके हाथ में गहरे जख्म हो गए।

घटना का विवरणबत...