Ranchi News: पहले चेन छीनी, पीछा किया तो पिस्टल दिखाया
रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: रांची। बरियातू थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाली महिला प्रियंका कुमारी के गले में पड़ी सोने की चेन उचक्कों ने छिन ली। मामले में भुक्तभोगी महिला की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक शनिवार की सुबह सात बजे अपने दो बच्चों के साथ टहलने निकली थी। कॉलोनी में टहलते हुए वह हाउसिंग कॉलोनी के मुख्य मार्ग मुहाने के पास पहुंची थी कि मोटरसाइकिल से आए उचक्कों में से एक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन उड़ा ली। सूचक ने बताया कि वह शोर मचाते हुए उचक्कों के पीछे दौड़ी, लेकिन उनमें से एक ने पास पड़ा पिस्टल दिखाया, जिससे वह भयभीत हो गई। इस समय तक उचक्के भाग निकलने में कामयाब हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.