Ranchi News: पहली बार : झारखंड में 10 से 12 दिसंबर तक नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में पहली बार नेशनल फॉरेस्ट्री कांग्रेस का आयोजन होगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 10 से 12 दिसंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित स्कीपा सभागार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के वन अधिकारी, वैज्ञानिक, नीति निर्माता और पर्यावरण विशेषज्ञ वानिकी, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। शुक्रवार को वन भवन के विवेकानंद सभागार में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख संजीव कुमार ने सम्मेलन के आधिकारिक ब्रोशर और वेब पोर्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और वन उत्पादकता संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन में वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, कृषि वानिकी, खनन से प्रभावित भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.