रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम पुलिस ने स्कॉर्पियो में गोवंशीय पशुओं को चोरी कर ले जाने की कोशिश नाकाम कर दी। थाना क्षेत्र के परताडीह में छापेमारी के दौरान पुलिस ने काटमकुली, पिठोरिया निवासी तबरेज अंसारी (35) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक स्कॉर्पियो में लाद रहे हैं। पुलिस के पहुंचते ही अधिकांश आरोपी वाहन और मवेशी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर तबरेज अंसारी को दबोच लिया। मौके से चोरी के पांच गोवंशीय पशु, एक स्कॉर्पियो, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही ...