Ranchi News: पशु कल्याण अभियान शुरू, 10 दिनों में 125 कुत्तों का टीकाकरण
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने और रेबीज रोकथाम के लिए रांची नगर निगम ने पशु कल्याण कार्यक्रम दोबारा शुरू किया है। अक्तूबर से शुरू इस अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स का एंटी-रेबीज टीकाकरण और 50 की नसबंदी की गई है। निगम द्वारा कुत्तों का मानवीय तरीके से रेस्क्यू, उपचार और जन्म नियंत्रण किया जा रहा है। इसके लिए चार वाहन और तीन टीमें (दो मॉर्निंग व एक इवनिंग) तैनात की गई हैं, जो रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और गली-मोहल्लों में सक्रिय हैं। नागरिक शिकायत या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 अथवा 'स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप' का उपयोग कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.