रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर के पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार को साप्ताहिक महाआरती आयोजित की गई। मुख्य अर्चक आचार्य सुनील कुमार पांडेय ने महामंत्र और शांति मंत्र के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। यजमान पशु चिकित्सा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार रवि, डॉ. सुसवी एवं सात्विक रहे। महाआरती में पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ. आलोक पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...