रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के सभी 72 छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और छठ व्रतियों के लिए कृत्रिम चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में पूजा समितियों ने घाटों की सफाई के साथ अतिरिक्त रोशनी, रास्तों के समतलीकरण, स्टोन डस्ट, बैरिकेडिंग, फॉगिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त ने इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में श्रद्धालुओं ...