Ranchi News: पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। हुटुप स्थित शाश्वत एजुकेशन के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के तहत दो दिवसीय विशेष कार्यशाला शुरू हुई। इसमें स्वच्छता, ई-वेस्ट का सुरक्षित प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। मिशन लाइफ के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अनुरूप पौधरोपण किया गया। प्राचार्य ने पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यशाला में ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और कचरे के उचित प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: सरकारी स्कूलों में गठित होना है ईको क्लब कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं और गैर-शैक्षणिक कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.