रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से आतिथ्य क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित छह दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में होटल प्रबंधकों, सहायक प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों और पर्यटन अधिकारियों समेत 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। झारखंड सरकार के पर्यटन निदेशालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का विषय था- वैश्विक मानकों के अनुरूप होटल नेतृत्व को सशक्त बनाना और अतिथि अनुभव की कला में दक्षता हासिल करना। कार्यक्रम का उद्देश्य होटल और पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों की प्रबंधकीय क्षमता विकसित करने के साथ सेवा-प्रदाय की गुणवत्ता में सुधार करना था। इस पहल की संकल्पना दिवंगत मंत्री स...