रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार प्रथम की अदालत में शनिवार को 14वें जेपीएससी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद कृष्णा कुमार, मुकेश साहू, दिलीप कुमार राणा और ओमप्रकाश राणा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में केस डायरी की मांग की है। साथ ही तीन आरोपियों की याचिका पर सुनवाई के लिए 10 नवंबर और कृष्णा कुमार की याचिका पर सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। इनका संबंध कथित तौर पर परीक्षा फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के सिंडिकेट से जुड़े एजेंट बुद्धेश्वर भगत से बताया गया है। आरोप है कि बुद्धेश्वर के माध्यम से सेटिंग कर परीक्षा पास की थी। सीआईडी ने चारों को पिछले महीने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से जेल में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...