Ranchi News: परिवार में अनिष्ट का खौफ दिखाकर वृद्धा से नौ लाख के जेवर ठगे
रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग ओपी क्षेत्र के ढीपाटोली नागा टावर में रहने वाली वृद्ध महिला चिंता बरनवाल से शुक्रवार को दिन के 10 बजे दो उचक्कों ने परिवार में अनिष्ट होने का झांसा देकर शरीर पर पड़े सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, एक चेन व लॉकेट समेत नौ लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली। मामले में भुक्तभोगी महिला के पुत्र विकास कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि उनकी मां दिन में अपार्टमेंट से फल लेने के लिए बाहर निकली थीं। इसी समय उनके पास एक व्यक्ति पहुंचा व बातों में उलझाए रखा। इसी समय एक अन्य व्यक्ति भी वहां आ धमका और महिला से परिवार के संबंध में सभी जानकारी हासिल कर डराया। इस क्रम में दोनों ने बताया कि उनके पति का देहांत किसी दैवीय प्रकोप से हुआ था और आगे उनकी छोटी संतान के साथ अनिष्ट हो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.