Ranchi News: परिवार नियोजन अभियान में खूंटी जिला अव्वल
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खूंटी जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया है। डीवीटीएमएस में निर्धारित 65 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर जिले को यह उपलब्धि मिली है। इसके लिए अभियान निदेशक ने खूंटी जिले को पुरस्कृत किया। जिले की ओर से दीपक कुमार और ललन सिंह महतो ने पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार वितरण समारोह में अभियान निदेशक ने जिले के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने, योग्य दंपतियों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने और परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। खूंटी जिले को प्रथम स्थान मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह है। सिविल सर्जन डॉ ललित रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.