Ranchi News: परंपरा के विरुद्ध रथयात्रा का विरोध
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने रविवार को इस्कॉन द्वारा निकाली जा रही रथयात्रा का विरोध किया है। न्यास के उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ साहदेव ने कहा कि सनातन पद्धति के अनुसार रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को ही निकलती है, इसे पंचमी को निकालना शास्त्रीय नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि रांची में यह परंपरा 1691 से नागवंशी राजा ठाकुर एनीनाथ शाहदेव द्वारा पूरी धाम की तर्ज पर शुरू की गई थी। इस्कॉन द्वारा परंपरा के विरुद्ध एक वाहन को रथ का रूप देकर अपार्टमेंट तक यात्रा निकालना विचित्र और विदेशी संस्कृति का प्रभाव है। न्यास समिति ने इसे धार्मिक मान्यताओं के विपरीत बताते हुए सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस आयोजन का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की है。 यह भी पढ़ें- Kodarma News: झुमरीतिलैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.