Ranchi News: पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। मोरहाबादी मैदान में रविवार को पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने किया। पहले मैच में नाइन बुलेट दयाली ने बांधगाड़ी फुटबॉल को टाइब्रेकर में 5-4 से हराकर जीत दर्ज की। गोलकीपर सौरभ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में केडी ब्वॉयज ने अतिश ब्रदर को टाइब्रेकर में 5-4 से हराया, जिसमें सूरज मुंडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अवसर पर कुंवर पाहन समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.