रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की थी। यह खुलासा डीएसपी ओमप्रकाश ने सोमवार को बुंडू थाना क्षेत्र से 19 जून को बरामद सिरकटी व आंशिक रूप से जली लाश मामले में किया। मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह निवासी संजय लोहरा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव का सिर काटकर तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह स्थित रानी वन में जमीन के अंदर दफना दिया गया, जबकि धड़ को बुंडू के जंगल में ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का कटा सिर बरामद कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। इससे पहले 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र में सि...