Ranchi News: पत्थर फेंककर करते हैं घरों की रेकी, फिर चोरी की साजिश
रांची, नवम्बर 17 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों से स्थानीय लोग परेशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले घरों की रेकी करते हैं और फिर मौका देखकर चोरी की योजना बनाते हैं। बीती रात भी कई घरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 11 बजे से तड़के 3 बजे तक संदिग्ध लोग इलाके में घूमते रहते हैं। अखिलेश शर्मा, संजय विश्वकर्मा, रामकृष्ण शर्मा और पिंटू शर्मा समेत कई लोगों के घरों के दरवाजों की कुंडी से छेड़छाड़ की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध घरों की ओर पत्थर के टुकड़े फेंककर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि घर के सदस्य जाग रहे हैं या सो रहे हैं। अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर ऐसे घरों को निशाना बनाने की योजना बनाई जाती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.