Ranchi News: पति की मौत के दो माह बाद पत्नी ने लगाई फांसी
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पतराटोली में मंगलवार रात करीब 11 बजे 26 वर्षीय नेहा देवी ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसने एस्बेस्टस के पाइप में साड़ी के सहारे फंदा लगाया था। घटना की सूचना मिलने पर नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और रात करीब एक बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति अरुण प्रजापति ने भी करीब दो माह पहले फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.