रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की पहल की है। सबनपुर और गोकुला हाई स्कूल को प्लस टू स्तर पर उत्क्रमित करने के साथ दोनों विद्यालयों में पांच-पांच, यानी कुल 10 आधुनिक डिजिटल क्लासरूम बनाने की योजना है। डॉ अंसारी ने कहा कि उनका लक्ष्य गरीब और ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, "केवल भाजपा के बच्चे ऑक्सफोर्ड में नहीं, हमारे गरीब बच्चे भी ऑक्सफोर्ड में पढ़ेंगे।" उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा, "पढ़ाई से बड़ी कोई ताकत नहीं। बच्चे कलम उठाओ, गमछा और तलवार नहीं।" यह भी पढ़ें- Jamtara News: अफजलपुर 2 विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास मंत्री ने बताया कि नारायणपुर में डिग्री कॉलेज, बगरुडीह ...