Ranchi News: पक्की नाली निर्माण का जिला परिषद सदस्य ने किया शिलान्यास
रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए रविवार को 15वें वित्त आयोग मद से पक्की नाली निर्माण का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा ने मालटोटी में शारदा उपाध्याय के घर से विष्णु उरांव के घर तक बनने वाली नाली के लिए शिलापट्ट का अनावरण किया। बरगड़ी में भी पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर विनोदित तिग्गा ने कहा कि जलजमाव से ग्रामीणों को परेशानी होती थी। नाली बनने से बारिश के दिनों में सड़क और घरों के आसपास पानी जमा होने की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। मौके पर मुखिया फूलमनी कुमारी, लक्ष्मण उरांव, रबुल अंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.