Ranchi News: पंडालों में सीसीटीवी लगवाएं, सदस्य पहचान पत्र बनवाएं:सीओ
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर तमाड़ थाना परिसर में गुरुवार को अंचल अधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज ने पूजा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों से पंडालों में सीसीटीवी लगाने और समिति के प्रत्येक सदस्य का पहचान पत्र बनाने को कहा। थाना प्रभारी दुलाल महतो ने कहा कि पूजा के दौरान हर पंडाल में पुलिस की गश्ती होगी। तेज आवाज वाली बाइक जब्त की जाएगी। वाहन जांच अभियान भी चलाया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, लक्ष्मण मुंडा, जगदीश गुप्ता, हीरा दास, जीत वाहन उरांव, संजय सेठ, प्रदीप साव, ललित मुंडा, नीतीश पांडेय, मलिन महतो, अजय मुंडा, सत्तार खान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.