रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में बुधवार को तीसरे दिन भी गणेशोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के बड़े पूजा पंडालों में गणपति के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सामलौंग स्थित गणेश पूजा पंडाल में पूजन और आरती के बाद दिनभर प्रसाद वितरण होता रहा। इस दौरान दोपहर में श्रद्धालुओं ने गणपति बाप्पा को कई सुमधुर भजन समर्पित किए। इधर, डोरंडा, हिनू, रातू रोड, जयपाल सिंह स्टेडियम, हरमू और अशोक नगर स्थित सभी पूजा पंडालों में सुबह और संध्या काल में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान की महाआरती उतारी गई। सामलौंग के मेला परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन करने के बाद मेले में लगे झूलों का आनंद लिया और विभिन्न स्टालों से खरीदारी तथा मनपसंद व्यंजनों का स्वाद उठाय...