रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची,संवाददाता। पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच ओर से करवाचौथ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। महिला पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिला सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम 25 अक्टूबर को 3 बजे से लाला लाजपत राय पथ में होगा। महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम भी होगें। जिनमें रैंप वॉक , खेल और लकी ड्रॉ होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच खुशी , परंपरा और आपसी सौहार्द के साथ एकजुट करना है। कार्यक्रम में पूजा अजमानी , विजया अजमानी , ज्योति चावला, बबिता खन्ना, सीमा उग्गल , मीनू मेहरा , दर्शना अजमानी , शालिनी जुल्का , कोमल सेठ व अन्य उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...