Ranchi News: पंजाबी भवन में सावन विशेष अमृतवाणी पाठ का आयोजन
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रांची। पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिला मंच ने गुरुवार को पंजाबी भवन में सावन विशेष अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भगवान शिव के सुमधुर भजनों को गाया। यह जानकारी देते हुए पाठ की संयोजिका बबिता खन्ना, विजया अजमानी और ज्योति चावला ने बताया कि प्रत्येक माह होने वाले इस श्रृंखला के पाठ सह किट्टी का आज अंतिम आयोजन था। इस पाठ में जाति बंधन नहीं होने की वजह से बड़ी तादाद में गैर पंजाबी महिलाएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम में शरीक हुई सभी महिलाओं को हरे रंग की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। पाठ में ज्योति चावला, बबिता खन्ना, विजया अजमानी, मीनू मेहरा, सीमा उग्गल, शशि कुजारा, रीता चावला, अनिता सखूजा, मीणा सुनेजा, पूनम सखूजा, डॉली कथूरिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.