रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची। पंचमंदिर हरमू की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल बनाया जाएगा। पूजा पंडाल के लिए शुक्रवार को पंच मंदिर श्रीदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में खूंटी पूजन हुआ। अनुष्ठान के दौरान पुरोहित ने पारंपरिक और वैदिक विधि से खूंटी पूजन कराया। इसके बाद पंडाल के निर्माण के लिए पहला बांस जमीन पर खड़ा किया गया। गौरतलब हो कि पिछले वर्ष यहां वृंदावन के भव्य प्रेम मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया गया था। पंडाल के अंदर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी लीलाओं को दर्शाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...