रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची। पंच मंदिर देवधाम में इस वर्ष भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को मंदिर परिसर में कर्नल बीएन दूबे की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और उत्सव से पूर्व मंदिर के रंग-रोगन सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विजय कुमार सिंह, पीबी शर्मा, केके निराला, अनिल कुमार, भूषण कुमार, रमेश कुमार, केएल मंडल निरसल सिंह, मंदिर के पुजारी व श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...