रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची,संवाददाता। राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ की ओर से बुधवार को संघ के सदस्य अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। जाएगा। प्रदर्शन के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पंचायत सहायक शामिल होंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार का कहना है की पंचायत सहायक पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। समय पर मानदेय राशि तक का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इस बढ़ती मंहगाई में इतने कम मानदेय से गुजारा करना पाना मुश्किल-सा हो रहा है। संघ की कहना है की अगर हमारी आठ सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई तो आने समय में पंचायत सहायक अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...