Ranchi News: पंचायत सहायक त्योहार से पहले मानदेय भुगतान नहीं , तो अनिश्चितकालीन धरना
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची,संवाददाता। राज्यस्तरीय पंचायत सहायक को पिछले 1 वर्ष से मानदेय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिसवजह से कर्मचारियों को कई प्रकार के आर्थिक संकट से होकर गुजराना पड़ रहा है। कर्मियों का कहना है कि दुर्गा पूजा का त्योहार तो कैसे भी बीत गया। लेकिन दीवाली और छठ पूजा में बिना पैसे के गुजारा कर पाना मुश्किल-सा होगा। कई लोग पंचायत सहायक की नौकरी छोड़कर बाहर भी जाने लगे हैं। प्रदेश के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि अगर दीपावली और छठ पर्व में मानदेय राशि का भुगतान नहीं हुआ तो कर्मियों की ओर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पूरे शहर में कर्मी भिक्षाटन मांगने का कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.