Ranchi News: पंचायती में मारपीट और हथियार लहराने का आरोप, केस दर्ज
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय (मुड़मा) स्थित कम्युनिटी भवन में आयोजित पंचायती बैठक के दौरान मारपीट और हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस मामले में अख्तर अंसारी ने सद्दाम अंसारी, शाहीद अकरम, अनवारूल हक, मिनहाज अंसारी, हफिज अंसारी समेत अन्य के विरुद्ध विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नयासराय निवासी अख्तर अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 26 अगस्त को करीब 11 बजे पंचायत उत्तरी टुंडल के सरपंच के आमंत्रण पर वे बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के दौरान नयासराय (नयाटोली) निवासी आजाद अंसारी अपने साथ करीब दस हथियारबंद लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Pakur News: न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में 19 नामजद आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.