रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा पूरे पंचपरगना क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंगलवार देर शाम तालाब से बारी लाई गई। भक्तों ने शरीर में पतले लोहे के तार से बने त्रिशूल को बेधकर मां के प्रति अपनी आस्था जताई। युवकों ने जीभ, गाल, बांह और शरीर के अन्य हिस्सों में त्रिशूल से आर-पार बेधकर नाचते-गाते मां मनसा के प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। दिनभर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने रातभर मां मनसा की पूजा की। बुधवार सुबह बत्तख और बकरे की बलि के साथ पूजा संपन्न होगी। आमतौर पर मनसा पूजा 17 अगस्त को मनाई जाती है, लेकिन इस वर्ष 18 अगस्त को पूजा हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अड़की में पारंपरिक तरीके से हुई मनसा पूजा स्थानीय लोगों के अनुसार, शरीर में लोहे के तार से बने त्रिशूल बेधने की यह परंपरा काफी पुर...