Ranchi News: पंगुरा जंगल से लापता युवती का शव बरामद, एक युवक गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव स्थित जंगल से रविवार को 19 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया गया। वह चार सितंबर से लापता थी। मामले में पुलिस ने पंगुरा निवासी एक 20 वर्षीय युवक सागर ओड़ेया को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के दौरान युवती के गर्भ में आठ माह का भ्रूण होने की जानकारी मिली। बताया गया कि करीब दो वर्षों से युवती का गिरफ्तार युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी। युवती युवक से उसे अपने घर ले जाकर साथ रखने की मांग कर रही थी। दो सितंबर को युवक के घर पहुंची थी युवती:
युवती का शव बरामद बताया गया कि गिरफ्तार युवक सागर ने करीब डेढ़ से दो माह पूर्व कर्रा थाना क्षेत्र की एक अन्य युवती को ढुकू प्रथा के तहत अपने घर में रखा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.