Ranchi News: न्यू पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। न्यू पुलिस लाइन में बुधवार को शहीद संस्मरण दिवस पर हुए कार्यक्रम में प्राणों की आहुती देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान को याद किया गया। मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया। इस बीच उन्हें सम्मानित भी किया गया। रांची पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अलावा डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.