Ranchi News: न्यायमूर्ति संजय प्रसाद करेंगे डोरंडा के पंडाल का उद्घाटन
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छप्पन सेट डोरंडा के पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय प्रसाद करेंगे। मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को न्यायमूर्ति से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। सदस्यों ने माता की चुनरी भेंट कर उनका सम्मान किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। समिति की ओर से दुर्गा पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारियां जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.