Ranchi News: नौकरी के नाम पर युवतियों से ठगी का आरोप, तीन पर केस
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से पैसे लेने और काम नहीं देने के आरोप में रातू पुलिस ने राहुल, दमयंती गुड्या और अरशद आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पश्चिमी सिंहभूम निवासी प्रीति हेम्ब्रम की शिकायत के अनुसार, राहुल ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 13 हजार रुपये लिए, लेकिन नौकरी नहीं दी। शिकायत में आरएचआई नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.