Ranchi News: नेहरू कप जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियों का स्वागत
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। 32वीं राष्ट्रीय नेहरू बालिका हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीतकर झारखंड की टीम गुरुवार को रांची लौटी। धुर्वा स्थित जेईपीसी परिसर में राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन सहित अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और मैनेजर का अभिनंदन किया। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, सिमडेगा की टीम ने डायरेक्टरेट जनरल एनसीसी सोनीपत को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। शशि रंजन ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने की विभागीय पहल रंग ला रही है और यह ऐतिहासिक जीत बेटियों की कड़ी मेहनत व अनुशासन का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- Simdega News: आदिवासियों की पहचान है हॉकी: पद्मश्री दिलीप तिर्की इस अवसर पर मनोज कुमार, आशीष पांडेय, धीरसेन ए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.