Ranchi News: नेवरी में बंद मकान से ढाई लाख की संपत्ति चोरी
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी रूदिया रोड में रहने वाली मीतू लक्ष्मी गिरि भारती के बंद पड़े आवास से चोरों ने सवा दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मकान में चोरी की घटना की जानकारी मीतू के पिता व बरियातू के बडगाईं प्रगतिशील नगर निवासी तुलसी महतो को पड़ोसियों से मिली। मामले में तुलसी महतो की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि सूचक उक्त आवास की देखभाल करते हैं। चोर पिछले दिन बंद पड़े मकान में घुसे व वायरिंग में प्रयुक्त कई बंडल कीमती तार, टाइल्स कटर, पंखे और अन्य घरेलू प्रयोग के सामान की चोरी कर ली। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस चोरी के आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.